फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तीन माह से बंद पड़े मकान में चोरी

Tue, 20 Aug 2024 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच से लौटे मकान मालिक ने दर्ज कराया केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परशुरामपुर। सिकंदरपुर निवासी अनिल कुमार सोनी के करीब तीन माह से बंद पड़े मकान को चोरों ने खंगाला। छत के रास्ते से घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ किया।
विज्ञापन

गृहस्वामी अनिल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह काम के सिलसिले में मई से परिवार सहित बहराइच जनपद के शाहपुरवा गायघाट में रह रहे हैं। काम पूरा होने पर शनिवार घर लौटे। घर का ताला खोलकर अंदर गए। इसके बाद घर की दूसरी मंजिल पर पहुंचने पर देखा कि जीने का पल्ला टूटा हुआ है। दूसरे मंजिल पर स्थित कमरे में रखी आलमारी का लॉक टूटा हुआ मिला। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात गायब मिले। थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह ने बताया कि अज्ञात पर चोरी का केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें