फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 33 केवी लाइन पर गिरी डाल, आधे शहर की बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर के भूअर जेल के पास 33 केवी मुख्य लाइन पर शुक्रवार शाम अचानक पेड़ की डाल टूटकर गिर गई। इससे अमहट पावर हाउस की बिजली आपूर्ति ठप हो गई और आधे शहर के अधिकांश मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कर्मचारियों ने फॉल्ट दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की।
विज्ञापन

बताया गया कि गिदही ट्रांसमिशन पावर हाउस से 33 केवी मुख्य लाइन 33/11 केवी उपकेंद्र अमहट तक आई है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे भूअर जेल की बाउंड्री के पास पेड़ की मोटी डाल टूटकर 33 केवी लाइन पर गिर गई। इससे चारों फीडरों की आपूर्ति प्रभावित हो गई। लाइन से जुड़े अधिकांश मोहल्लों में बिजली गुल हो गई।
सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और फॉल्ट तलाशने में जुट गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद डाल हटाकर लाइन को दुरुस्त किया गया और आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि, इसके बाद भी शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिजली कटौती होती रही। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जेई वीके सिंह ने बताया कि 33 केवी लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से आपूर्ति बाधित हुई थी। सूचना मिलते ही कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंच गई थी। फॉल्ट तलाशने के बाद लाइन को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें