कलवारी क्षेत्र के बेनीपुर गांव में दोपहर तीन बजे के करीब अज्ञात कारणों से आग लग गई। आठ घरों के सारा समान जलकर राख हो गया। सामान बचाने के चक्कर में 40 वर्षीय महिला और डेढ़ साल का एक बच्चा भी बुरी तरह से झुलस गई है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गयाबेनीपुर गांव के भगवानदास का छप्पर नुमा मकान अचानक जलने लगा जब तक गांव के लोग समझ पाते तब तक आग ने रामकुमार, रीता देवी, सुखदेव, रामवरन, दयाराम, बाबूराम, रामदास का घर भी चपेट में आ गया। आग बुझाने के चक्कर में 40 वर्षीय संजना देवी गंभीर रुप से झुलस गईं। उनकी एक बकरी भी जलकर मर गई है। जबकि रामबरन का डेढ़ साल का शिवांश भी झुलस गया। आग की सूचना पर प्रभारी थाना अध्यक्ष विनोद कुमार यादव टीम के साथ पहुंचे। थोड़ी ही देर में दमकल गाड़ी भी पहुंच गई। ग्रामीणों के सहयोग से देर शाम आग पर काबू पा लिया गया आग सेअनाज सहित घरों में रखा सामान जलकर स्वाहा हो गया ।
दुबौलिया क्षेत्र के रमना तौफीर गांव में दोपहर में छप्पर के मकान में दूध गरम करते समय आग लग गई। इससे गांव के रामदेव पुत्र घिसियावन व रामपाल सिंह पुत्र देवी दास का रिहायशी छप्पर जल कर राख गया। घर में रखा अनाज, कपड़ा, वर्तन जल गया। ग्रामीणों के सहयोग से आग को बुझाया गया। घटना की सूचना पर एसडीएम हर्रैया हरिश्चंद्र सिंह, नायब तहसीलदार बीके सिंह व लेखपाल हीरा लाल ने नुकसान का आकलन किया।