फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: थाने में मारपीट करने के आरोपी दोनों हेड कांस्टेबल निलंबित

Thu, 13 Mar 2025 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना परिसर में सोमवार की रात मारपीट करने के आरोपी दोनों हेड कांस्टेबलों को पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, सोमवार की रात पैकोलिया थाना का माहौल उस समय गर्म हो गया था, जब दो हेड कांस्टेबल आपस में भिड़ गए थे। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
हेड कांस्टेबल भानू लाल का सिर फट गया और विजय प्रताप के पैर में गंभीर चोट आई है। पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कराकर दोनों को रात 11:30 बजे सीएचसी गौर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद एल्कोहलिक टेस्ट के लिए बस्ती रेफर कर दिया गया। हालांकि, दोनों जिला अस्पताल नहीं पहुंचे। सीओ हर्रैया संजय सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट पर दोनों को निलंबित कर दिया गया है। संवादश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें