फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नाले के दोनों छोर बंद, जलभराव की समस्या से जूझेंगे कस्बे के लोग

Thu, 29 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरपुर। लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर बहादुरपुर ब्लाक के कुसौरा बाजार में एनएचएआई ने सड़क पर जलभराव रोकने के लिए नाले का निर्माण कराया है। नाले के दोनों छोर बंद होने से बरसात में सड़क पर जलभराव होने लगता है।
विज्ञापन

कुसौरा कस्बे के रमेश चौधरी, सुनील, दीपक सिंह, असफाक अहमद, श्यामजी, शैलेश कुमार, गुल्लू, उमेश, रामसुभग आदि कहना है कि निर्माण के समय कार्यदायी संस्था ने नाले के छोर को ऐसी जगह रोक दिया जहां से पानी आगे जाने कोई स्थान ही नहीं है।
नाले से ऊंची वहां की जमीन है। ज्यादा बारिश होने पर नाले से पानी बहने के बजाय सड़क पर फैल जाता है। तीन-चार साल से जब भी बारिश हुई, सड़क पर पानी फैल गया। यही नहीं, पूरब तरफ नाले का पानी झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर कालेज के परिसर में जाता है। इससे छात्रों को भी समस्याओं का समाना करना पड़ता है।
विज्ञापन

पश्चिम तरफ के नाले के पानी का निकास न होने से सड़क के अलावा विद्युत उपकेंद्र के कलवारी के परिसर में पानी भर जाता है।एनएचएआई के पीडी ललित प्रताप पाल ने बताया कि नाले का छोर बंद होने की जानकारी नहीं है। जांच कराकर जलनिकासी के जो भी संभव उपाय होगा, किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें