शहर के टाउन क्लब तुर्कहिया मोड़ के पास कूड़ा जलाकर ठंड से बचाव करते लोग संवाद
- फोटो : कर एवं करेत्तर की वसूली की समीक्षा बैठक करते डीएम रमेश रंजन,सीडीओ शत्रोहन वैश्य,एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
बस्ती। कड़कड़ाती ठंड पड़ रही है, न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच है। राहगीरों, रिक्शा चालकों, नुक्कड़ चौराहे पर ठंड से बचाव के लिए रोजाना हजारों रुपये की लकड़ी जलवाई जा रही है। नगर पालिका की यह लकड़ी केवल कागजों में जल रही है। जहां लकड़ी गिराए भी हैं, वह गीली है।
रोडवेज बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और जिला अस्पताल और महिला अस्पताल पास सुलगती हुई अलाव की कुछ लकड़ी दिखाई दी। लेकिन, गीली होने से जल नहीं रही थी और पेड़ की टहनियां तोड़कर कर कुछ तीमारदार व राहगीर उसे जलाने का प्रयास कर रहे थे। आसपास के रिक्शा चालक, दुकानदार व अन्य लोगों ने बताया कि पालिका कर्मचारी उसे जलाते नहीं है, तो आसपास के लोग उसे उठाकर ले जाते हैं।
अधिकांश लकड़ी गीली और जड़ की होती है। इससे वह नहीं जल पाती। इससे कागज, गत्ता और पॉलीथिन जलाकर ठंड से बचाव करते दिख रहे हैं। यह हाल फौव्वारा तिराहा, बीडीए कार्यालय के सामने, टाउन क्लब के पास और तुर्कहिया मोड़ पर युवा और बुजुर्ग कागज व कूड़ा-कचरा जलाकर आग सेंकते दिखे। बताया कि नपा का लकड़ी कहां गिरा रही पता नहीं है।