फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खंभे से टकराकर पलट गई बोलेरो, सात लोग घायल

Sat, 04 Jan 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अचानक सड़क पार कर रहे वृद्ध को बचाने में हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नगर बाजार (बस्ती)। दुर्गा मंदिर के पास आंबेडकरनगर की तरफ जा रही सवारियों से भरी बोलेरो सड़क पार कर रहे वृद्ध को बचाने के प्रयास में बिजली के खंभे से टकराते हुए सड़क के किनारे पलट गई। उसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने स्थानीय पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, आंबेडकरनगर की एक बोलेरो बस्ती से वापस लौट रही थी। दुर्गा मंदिर के पास अचानक एक वृद्ध साइकिल लेकर सड़क पार करने लगा। उसे बचाने में बोलेरो अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। उसमें सवार सुजाता देवी पुत्री पंचम, बीना पत्नी सालिक राम निवासी आंबेडकरनगर, हरिराम, चालक लालचंद, रमेश, हरीराम निवासी सैदपुर उमरन थाना मालीपुर जनपद आंबेडकरनगर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला। थाना प्रभारी नगर देवेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। परिजनों को भी सूचना दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें