फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सरयू नहर की पुलिया के पास मिला युवक का शव, नहीं हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरैया। क्षेत्र के सहसराव गांव के पास सरयू नहर के नागर रजवाहे में सोमवार रात एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस रात में शव नहीं निकाल सकी। मंगलवार सुबह पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव बाहर निकालकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सहसराव और हरिजनपुर गांव के बीच स्थित नागर रजवाहे में सोमवार रात ग्रामीणों ने एक शव उतराता हुआ देखा। शव मुंह के बल पड़ा था और उसके लंबे बाल होने के कारण पहले लोगों को किसी महिला का शव होने की आशंका हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिया के पास बने ठोकर में शव फंसा होने के कारण रात में उसे बाहर नहीं निकाला जा सका।
मंगलवार सुबह क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह और प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से नहर में उतरकर शव बाहर निकाला। जांच में पता चला कि शव करीब 22 वर्षीय युवक का है। वह जींस की पैंट और चेकदार शर्ट पहने हुए था। उसकी जेब से एक बाइक की चाबी भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। क्षेत्राधिकारी स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें