फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर के पास झाड़ी में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर के पास झाड़ी में मिला महिला का शव
विज्ञापन

महराजगंज (बस्ती)। कप्तानगंज थाने के झुंगिया गांव के झूंगीनाथ मंदिर के पास झाड़ी में करीब 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ब्लाउज-पेटीकोट पहनी महिला का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। उनकी एक आंख नहीं थी। सूचना पाकर पुलिस की फोरेंसिक टीम पहुंच गई और मौके से नमूने जुटाए। महिला की पहचान नहीं हो सकी।
गांव के लोगों ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जब वे खेत की तरफ निकले तो पेड़ में बंधी साड़ी लटकी दिखाई दी। नजदीक जाकर देखा तो गूलर के पेड़ से सटा हुआ महिला का शव था। सबके होश उड़ गए। महिला के शरीर पर काले रंग की पेटीकोट थी। शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान देखे गए, जिससे लगता है कि उसकी हत्या करके शव फंदे से लटकाने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में कप्तानगंज और दुबौलिया थाने की पुलिस पहुंच गई। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त की हर संभव कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें