फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बैदौला गांव के सिवान में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
भानपुर (बस्ती)। सोनहा थाना क्षेत्र के बैदौला गांव के सिवान में शुक्रवार की दोपहर अधेड़ का शव मिला। शव मिलने की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने शव की पहचाने कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन

जिसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से रामदास विश्वकर्मा (60) निवासी बढ़या भोलानाथ थाना डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर के रूप में हुई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिवार के लोगो ने बताया कि रामदास सोनहा थाना क्षेत्र के रामपुरमुडरी गांव में अपनी ससुराल आए थे। शुक्रवार की सुबह वह घर जाने के लिए निकले थे लेकिन वह घर के बजाय बैदौला पहुंच गए। थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें