बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के थाल्हापार गांव के सीवान में स्थित इचाढ़ा पुल के पूरब तरफ नाले के पास रविवार की सुबह पेड़ से अधेड़ का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाल्हापार गांव निवासी (62) रूदल पुत्र शिवप्रसाद इचाढ़ा पुल के पास अपने खेत में छप्पर डालकर सब्जी की खेती करते थे। रोज की तरह शनिवार की रात घर से भोजन कर खेत में सब्जी की रखवाली करने चले गए। रविवार की सुबह शौच गए ग्रामीणों ने छप्पर से करीब 500 मीटर पूरब समय माता मंदिर के पास इचाढ़ा नाले के बंधे पर स्थित पेड़ से रस्सी के सहारे फंदे से लटका देखा। सूचना पर परिजनों समेत आसपास के ग्रामीण एकत्र हो और पुलिस को सूचना दी। संवाद