फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नहर में मिला रुधौली के आकाश का शव...प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र में 10 अक्तूबर को नहर किनारे बोरे में 27 वर्षीय युवक आकाश कसौधन के मिले शव को लेकर चर्चा तेज है। रुधौली थाना क्षेत्र के गांधरिया बुजुर्ग गांव निवासी आकाश की मौत को परिजन हत्या बता रहे हैं। परिजनों ने एक महिला और उसके पति पर साजिश के तहत हत्या किए जाने की आशंका जताई है। हालांकि, हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई विकास कसौधन ने बताया कि आकाश करीब पांच वर्षों से मुंबई में काम करता था। फरवरी 2026 में वह घर आया था। जून में धान की रोपाई के बाद वह दोबारा मुंबई चला गया। 19 सितंबर को सेठ से हिसाब-किताब पूरा करने के बाद 20 सितंबर को वह साथियों से गुजरात जाने की बात कहकर मुंबई से निकला था। हालांकि, बाद में उसने श्रावस्ती जिले में कॉस्मेटिक की दुकान खोल ली। इसकी जानकारी भी परिवार को नहीं थी। बाद में आकाश ने नौ अक्तूबर को अपने बहनोई मनोज कुमार गुप्ता को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। फिर बहनोई ने आकाश को समझाया-बुझाया तो आकाश बड़े भाई विकास को फोन कर पूरी बात बताई और फोन काट दिया था।
महिला से बातचीत को लेकर हत्या की आशंका
विकास के अनुसार, आकाश की श्रावस्ती जिले की एक महिला से पिछले कुछ वर्षों से फोन पर बातचीत होती थी। महिला के पति ने करीब डेढ़ वर्ष पहले स्थानीय थाने में शिकायत कर आकाश को अपनी पत्नी से बात नहीं करने की हिदायत दिलवाई थी। इसके बावजूद बातचीत जारी रहने की बात सामने आई है। परिजनों को आशंका है कि इसी विवाद में आकाश की हत्या कर शव नहर में फेंका गया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तस्वीर देखकर हुई पहचान
12 अक्तूबर को परिजनों ने सोशल मीडिया पर अज्ञात शव से संबंधित तस्वीरें देखीं। इसके बाद उन्हें फोन पर आकाश की मौत की सूचना मिली। व्हाट्सएप पर भेजी गई तस्वीर देखकर परिजनों ने शव की पहचान की। सूचना मिलने पर भाई विकास कसौधन, बड़े पिता रामचंदर गुप्ता, चचेरा भाई अजय गुप्ता, चचेरा भाई श्याम सुंदर गुप्ता समेत अन्य परिजन बहराइच पहुंचे। मटेरा पुलिस से संपर्क करने के बाद वे जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस पहुंचे। वहां शव देखकर पहचान की पुष्टि की। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर गांव आए और अंतिम संस्कार कर दिया गया। मामले में पुलिस की जांच और कार्रवाई का इंतजार है। हालांकि अभी परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिल सकी है। परिवार वालों का कहना है कि बहराइच जाकर वे थाने में हत्या की तहरीर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें