- झरने में नहाते समय फिसलकर गहरे पानी में चला गया था युवक
- नगर के जगदीशपुर मोहल्ला निवासी युवक नेपाल में डूबा था
सिद्धार्थनगर। नेपाल के पाल्पा जिले के तिनाऊ गाऊं पालिका वार्ड नंबर तीन स्थित दोभान झरने में नहाने के दौरान डूबे सौरभ रस्तोगी (20) का शव को शुक्रवार को बरामद कर लिया गया। पूरे दिन नेपाल में लाश का पोस्टमार्टम करवाने और लाने की प्रक्रिया की पूरी की गई। देर रात गांव शव पहुंचा तो चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर मोहल्ला निवासी सौरभ रस्तोगी पुत्र दिनेश रस्तोगी, बाल्मिकीनगर निवासी विशाल (20) पुत्र विजय, चंद्रजीत (20) गंगाराम, विक्की (20) पुत्र भगत और उसका थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी संदीप रस्तोगी (19) पुत्र स्व. सुधराम रस्तोगी बुधवार सुबह को अपने निजी वाहन से नेपाल घूमने गए थे। वह शाम को नेपाल के जिला पाल्पा तिनाऊ गाऊ पालिका वार्ड नंबर तीन दोभान के पास झरने में नहा रहे थे। इस दौरान सौरभ रस्तोगी पैर फिसलने से झरना के पास गहरे पानी में जाने से डूब गया। वहीं उसके अन्य साथी उसे डूबता देख बचाव के लिए शोर करने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही नेपाल पुलिस और एपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और देर शाम से ही सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शेष चारों युवक सुरक्षित हैं और उन्हें पुलिस की निगरानी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजन नेपाल रवाना हो गए थे। शुक्रवार को परिवार के लोगों की मौजूदगी लाश को लाने की कागजी प्रक्रिया पूरे दिन चली। घर पर मौजूद लोगों ने बताया कि देर रात शव घर पहुंचा। इसके बाद अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू हो गई। वहीं, डूबने के बारे में जानकारी के बाद से ही मृतक के घर लोगों का आना-जाना लगा रहा। वहीं, परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।