फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आधी रात गर्भवती को नहीं मिला इलाज, पूरी रात झेलते रहे परिजन

Sat, 23 May 2026 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएमओ बोले, प्रसव की जगह रेफर करना गलत, होगी जांच
विज्ञापन

शोहरतगढ़। आधी रात गर्भवती को उपचार नहीं मिलने के आरोप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शोहरतगढ़ में हंगामा हो गया। बृहस्पतिवार रात शोहरतगढ़ कस्बे के छतहरी निवासी सीपी सिंह ने गर्भवती को प्रसव के लिए सीएचसी लेकर पहुंचे थे। सीपी सिंह तहसील में निर्वाचन कार्य से जुड़े बताए जा रहे हैं। उन्होंने अस्पताल में परिचय देते हुए तत्काल उपचार की मांग की। परिजनों का आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने गर्भावस्था के दौरान कराई गई जांच और संबंधित दस्तावेज मांगे। कागजात दिखाने के बाद भी बिना पर्याप्त परीक्षण किए गर्भवती को रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने की जानकारी पर परिजनों ने सीएचसी अधीक्षक डाॅ. एके आजाद से संपर्क किया। आरोप है कि उन्हें भरोसा दिया गया कि रोगी को भर्ती कराया जाएगा, लेकिन काफी देर इंतजार के बाद भी कोई व्यवस्था नहीं हो सकी।
परिवार ने बताया कि आधी रात में मामले की सूचना मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी दी गई। सीएमओ ने अधीक्षक से बात करने का आश्वासन दिया, लेकिन परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली और पूरी रात परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित सीपी सिंह ने चिकित्सक और अधीक्षक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शुक्रवार देर शाम सोशल मीडिया पर वीडियो साझा किए।
सीएमओ डाॅ. रजत कुमार चौरसिया ने कहा कि शोहरतगढ़ सीएचसी फर्स्ट रेफरल यूनिट है, जहां सामान्य प्रसव के साथ सी-सेक्शन की सुविधा भी उपलब्ध है। गर्भवती की स्थिति के अनुसार उपचार और प्रसव कराया जाना चाहिए। बिना उचित कारण रेफर करना सही नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें