बस्ती। कोतवाली क्षेत्र के जेल गेट चौकी अंतर्गत बेलगढ़ी के पास पोखरे में एक व्यक्ति का शव लोगों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोखरे से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि बेलगढ़ी स्थित पोखरे के पास शव मिलने की सूचना मिली थी। शव की पहचान शिवनगर तुर्कहइया निवासी शत्रुधन उपाध्याय (41) के रूप में हुई है।
परिजनों ने दो दिन पहले उनकी गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी। बताया कि शत्रुधन को मानसिक समस्या थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। संवाद