फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छावनी क्षेत्र में शराब की दुकान के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
छावनी क्षेत्र में शराब की दुकान के पास मिला शव
विज्ञापन

छावनी (बस्ती)। थाना क्षेत्र के विक्रमजोत-टूटीभीटी मार्ग पर शंकरपुर कुचनपुरवा गांव के पास सरकारी शराब की दुकान के पास सोमवार की सुबह शव बरामद हुआ। सड़क के किनारे झाड़ियों में शव पड़ा था।
लोगों की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी विक्रमजोत अजय कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की। पुलिस के अनुसार, मृत व्यक्ति की जेब में मिले घरेलू हिसाब के पन्नों व डायरी में लिखे मोबाइल नंबर पर कॉल करके पुलिस ने उसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति की मौत की जानकारी मिलते ही चौकी पर पहुंची क्षेत्र के कवलपुर गांव निवासी सरिता ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि शव उनके पति चंद्र कुमार निवासी ग्राम सहदेव पुरवा मौजा तुर्तीपुर, थाना हरगांव, जनपद सीतापुर का है। वह रविवार को ससुराल आए थे। लग रहा है कि उनको ठंड लग गई। चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें