फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एक ही वार्ड में अलग-अलग जगह फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव

विज्ञापन
मृतका के रोते-बिलखते परिजन, स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)।
विज्ञापन

स्थानीय नगर पंचायत के 10 नंबर वार्ड में बुधवार दोपहर आधे घंटे के अंतराल पर एक युवक और युवती के शव संदिग्ध हालात में अलग-अलग पेड़ों से लटके मिले। दोनों उसी वार्ड के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कुछ लड़के वार्ड निवासी बाबूराम के घर के पीछे गए थे। घर से करीब सौ मीटर दूर उन्होंने अमरूद के पेड़ से लटकी उनकी बेटी नीरू (20) की लाश देखी। उन्होंने उसके परिवार वालों को जानकारी दी। नीरू के परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और बिना पुलिस को जानकारी दिए शव को फंदे से उतार कर घर ले आए। लोगों के बीच नीरू की मौत की चर्चा चल ही रही थी कि करीब आधे घंटे बाद वार्ड के ही राहुल (19) पुत्र गयादीन की लाश भी उसके घर के पीछे करीब सौ मीटर दूर सिरसा के पेड़ से फंदे के सहारे लटकती मिली। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पहले राहुल फिर नीरू के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग :
वार्ड के लोगों ने बताया कि राहुल और नीरू ने इंटर की पढ़ाई एक ही स्कूल से की थी। तीन साल पहले दोनों ने पढ़ाई छोड़ दी थी। राहुल एक सैलून की दुकान पर काम करता था। करीब दो साल से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था।
फोन से खुलेगा मौत का कारण : पुलिस को राहुल के शव के पास मोबाइल फोन मिला है। लॉक होने के कारण पुलिस को फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि फोन का लॉक खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है फोन से कुछ जरूरी तथ्य मिल सकेंगे, जिससे मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

-
दोनों घटनाओं में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। घटना से संबंधित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आवश्यकता पड़ी तो तकनीकी विशेषज्ञों की भी मदद ली जाएगी।- अनिल कुमार सिंह, सीओ रुधौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें