फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गांवों में पढ़ाई का केंद्र बनीं डिजिटल लाइब्रेरी, 14 होंगी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गांवों के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर का रुख न करना पड़े, इसके लिए जिले की 252 ग्राम पंचायतों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी अब पढ़ाई का केंद्र बन रही हैं। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से पंचायत घरों में तैयार इन लाइब्रेरी के संचालन की स्थिति की रिपोर्ट मांगी गई है। बेहतर संचालन के आधार पर सभी 14 ब्लॉकों से एक-एक लाइब्रेरी का चयन किया जाएगा। चयनित लाइब्रेरी के प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव को दो अक्तूबर, गांधी जयंती पर जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

शासन की पहल के तहत ग्राम पंचायतों के पंचायत घरों में स्थापित डिजिटल लाइब्रेरी में वाईफाई, कंप्यूटर, टेबल-कुर्सी, पुस्तकें और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है। विभाग के अनुसार, 50 से अधिक लाइब्रेरी वर्तमान में संचालित हैं, जबकि कुछ स्थानों पर संसाधन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है।
इन लाइब्रेरी में यूपीएससी, एसएससी, रेलवे, बैंकिंग और पुलिस भर्ती समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध हैं। ऑनलाइन मॉक टेस्ट और करंट अफेयर्स जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं। कई गांवों में युवतियां भी इन लाइब्रेरी में पहुंचकर पढ़ाई कर रही हैं। इससे ग्रामीण युवाओं को गांव में ही पढ़ाई का माहौल मिलने के साथ शहर जाने और निजी कोचिंग पर होने वाले खर्च व समय की बचत की उम्मीद है।
विज्ञापन

-
दो लाइब्रेरी को मिलेंगे एक-एक लाख
प्रशासन की ओर से चयनित 14 लाइब्रेरी में बेहतर प्रदर्शन करने वाली दो लाइब्रेरी को अतिरिक्त प्रोत्साहन दिया जाएगा। इन्हें क्रिटिकल गैप्स योजना के तहत एक-एक लाख रुपये दिए जाएंगे। इस राशि से लाइब्रेरी में जरूरत के अनुसार अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराए जा सकेंगे। एक डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना के लिए पंचायतीराज विभाग की ओर से ग्राम पंचायत को करीब चार लाख रुपये दिए गए थे।
कोट
एडीओ पंचायत से संचालित डिजिटल लाइब्रेरी की रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक लाइब्रेरी का चयन किया जाएगा। कुल 14 लाइब्रेरी के प्रशासक और सचिव को गांधी जयंती पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

-घनश्याम सागर, डीपीआरओ, बस्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें