फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन की तैयारियां पूरी 

Sun, 27 Mar 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करते शिक्षक
विज्ञापन
बस्ती। 30 मार्च से होने वाले हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए विभाग की ओर से सारी तैयारी पूरी हो गई हैं। इस बार कुल चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए 172 उप मुख्य परीक्षक और 1508 परीक्षक की तैनाती की गई है। हाईस्कूल के प्रत्येक परीक्षक को एक दिन में 50 और इंटर के प्रत्येक परीक्षक को 45 कॉपियों की ही जांच करनी होगी। हाईस्कूल के परीक्षक को आठ रुपये और कॉपी की जांच करने पर आठ रुपये और इंटर के परीक्षक को दस रुपये प्रति कॉपी की दर से पारिश्रमिक मिलेगा। 
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के कापियों का मूल्यांकन करने के लिए शहर के चार स्कूलों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इनमें राजकीय इंटर कॉलेज एवं राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में इंटर की और श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज एवं सक्सेरिया कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियों का मूल्यांकन होगा। राजकीय इंटर कॉलेज में 51 उप मुख्य परीक्षक एवं 482 परीक्षक, राजकीय गर्ल्स इंटर कॉलेज में 37 उपमुख्य परीक्षक एवं 352 परीक्षक कॉपियों की जांच करेंगे। इसी तरह श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज में 37 उप मुख्य परीक्षक एवं 347 परीक्षक और सक्सेरिया इंटर कॉलेज में 47 उप मुख्य परीक्षक एवं 326 परीक्षक की तैनाती हुई है। 

मंडल में मूल्यांकन के आठ केंद्र बनाए गए 
बस्ती। संयुक्त निदेशक शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंडल में हाईस्कूल और इंटर की कापियों का मूल्यांकन करने के लिए कुल आठ केंद्र बनाए गए हैं। इनमें बस्ती में चार और सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में दो-दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। संतकबीरनगर में हाईस्कूल और इंटर दोनों की कॉपियों की जांच हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज खलीलाबाद एवं राजकीय इंटर कॉलेज खलीलाबाद में इंटर की कॉपियों की जांच होगी। इसी तरह जनपद सिद्धार्थनगर के तिलक इंटर कॉलेज बांसी में हाईस्कूल और रतनसेन इंटर कॉलेज बांसी में इंटर की कॉपियों की जांच होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें