फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: रक्तचाप और मधुमेह के रोगी जरूर करें व्यायाम

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीज को परामर्श देते चिकित्सक संवाद
विज्ञापन
बस्ती। बदले मौसम के चलते लोगों की दिनचर्या में भी बदलाव आया है। शारीरिक गतिविधियों में कमी का सबसे ज्यादा असर शुगर के मरीजों पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में जांच कराने पहुंच रहे मरीजों में शुगर, बीपी और हृदय संबंधी शिकायतें मिल रही हैं। बताया गया कि जबकि कुछ दिन पूर्व तक ऐसे मरीजों की संख्या कम थी। डॉक्टर इसे मौसम बदलाव का असर बता रहे हैं।
विज्ञापन

बताया गया कि इनमें कई मरीजों का शुगर स्तर 300 से भी अधिक दर्ज किया गया है। जिले में तापमान में भी उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। इससे कभी ठंड और गर्म होने से लोग तेजी से मौसमी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। मरीजों में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ने लगा है। चिकित्सकों का कहना है कि नियमित व्यायाम और दिनचर्या में बदलाव से इंसुलिन बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है। इसके कारण शुगर का स्तर बढ़ जाता है और वजन भी बढ़ने लगता है।
फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि ठंड के मौसम में शुगर के मरीजों को विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। यदि बाहर टहलने न जा सकें तो घर पर ही व्यायाम अवश्य करें।
विज्ञापन

एमडी डॉ. पीएल गुप्ता का कहना है कि सर्दी के मौसम में बीपी, शुगर की बीमारी लोगों में अधिक प्रभावी हो रही है। इससे सांस की भी तकलीफ बढ़ जा रही है। इससे बचाव के लिए प्रभावित लोगों को आलू का सेवन नहीं करना चाहिए। आलू से मिलने वाली कैलोरी को लोग दिनभर में खपा नहीं पाते हैं। कैलोरी शरीर में अधिक बढ़ने पर बीपी, शुगर की बीमारी होने की अधिक संभावना रहती है।
आलू में स्टार्च की मात्रा अधिक होने से शुगर की बीमारी को बढ़ाता है। आलू के विकल्प के तौर पर हरी सब्जियों और फलों का उपयोग करें।
हृदयरोग विभाग में ईसीजी टेक्नीशियन गौरव शुक्ल ने बताया कि ईसीजी कराने के लिए रोजाना 20 से 25 मरीज पहुंच रहे हैं। अधिकांश में बीपी बढ़ा पाया जा रहा है, जबकि एकाध मरीज में हृदय रोग की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें