फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लोगों ने किया महादान, रोटरी व इनरव्हील क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

विज्ञापन
रोटरी क्लब की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन करते सीएमओ डॉ एके गुप्ता।- - फोटो : BASTI
विज्ञापन
21 लोगों ने किया महादान, रोटरी व इनरव्हील क्लब की ओर से रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रोटरी क्लब बस्ती मिडटाउन व इनरव्हील क्लब की ओर से सक्सेरिया इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान 21 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर एके गुप्ता ने किया।
रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से हृदयाघात कि संभावनाएं कम होती है। वजन कम करने में मदद मिलती है। शरीर में ऊर्जा आती है। लिवर से जुड़ी समस्याओं में भी राहत मिलती है। कैंसर का खतरा भी कम होता है। इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. निधि गुप्ता ने कहा कि कुछ बीमारियां जो शरीर में रहती है रक्तदान करने से उनका परीक्षण भी हो जाता है और शुद्ध रक्त का निर्माण होना शुरू हो जाता है। रोटरी क्लब बस्ती के असिस्टेंट गवर्नर महेंद्र कुमार सिंह, रोटेरियन मयंक श्रीवास्तव, अरुण कुमार, आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, मनोज अग्रवाल, विवेक वर्मा, ऋषभ राज, प्रदीप सिंह, आशीष कुमार श्रीवास्तव, अनिल सिंह, विनीत गुप्ता, डॉ. स्वराज शर्मा, कलीमुल्लाह व अन्य उपस्थित रहे। शिविर में ओपेक कैली के ब्लड बैंक की टीम, चित्रांश क्लब, यूपीएमएसआरए, फिट फैमिली क्लब और ओम ऑर्थोपेडिक सेंटर के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। ब्लड बैंक के टीम से मुख्य सहयोगी डॉ. स्वराज शर्मा, डॉ. बबिता पांडे, राजेश बरनवाल, अर्जुन सिंह, गोविंद शुक्ला, विकास कुमार और ओमकार त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लाज्मा डोनेट करने को पंजीकरण
रक्तदान के लिए 35 लोगों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से जांच के बाद 21 लोग रक्तदान के लिए स्वस्थ पाए गए। तीन लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए थे। कोरोना से स्वस्थ हुए लोग नए साल में प्लाज्मा देने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें