फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पूर्व विधायक की प्रतिमा का ब्लॉक प्रमुख ने किया अनावरण

Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। भूतपूर्व विधायक बुद्धिराम कनौजिया की पच्चीसवीं पुण्य तिथि मनाई गई। भाजपा विधायक अजय कुमार सिंह के ब्लॉक प्रमुख भाई कृष्ण कुमार सिंह ने जनसंघ से विधायक चुने गए स्वर्गीय बुद्धिराम कन्नौजिया की उनके पैतृक गांव सोनबरसा में स्थापित मूर्ति का अनावरण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की।
विज्ञापन


अनावरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रमजोत ब्लॉक के प्रमुख के के सिंह ने कहा कि स्व 0 बुद्धिराम कनौजिया जी 1967 में जन संघ पार्टी (वर्तमान में भाजपा)से हर्रैया पूरब विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए थे। सरल और मृदुभाषी स्वभाव के चलते वह सबके प्रिय थे। उस दौर की राजनीति में उनके जैसा ईमानदार कर्मठी व्यक्तित्व की छवि से उन्होंने समाज में अपनी अलग छाप छोड़ी। पूर्व ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने स्वर्गीय विधायक के कार्यों को याद करते हुए कहा कि वह सामाजिक समरसता के प्रतीक थे। किसानों के हिमायती थे और उनके हितों के आंदोलनों में शामिल होकर अपनी आवाज उठाते थे।कार्यक्रम में स्वर्गीय विधायक के पुत्रों मोतीलाल,डा जोखू प्रसाद व भरत लाल ने ग्रामीणों के साथ मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। पूर्व प्रधान राम जनक, चन्द्र शेखर कनौजिया, जितेंद्र कुमार, इन्द्र मणि त्रिपाठी, साधुशरण त्रिपाठी, बनारसी लाल, सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें