फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में चाचा गिरफ्तार

Tue, 25 Mar 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया/मेहरौनाघाट। घर से दुकान जा रही भतीजी को अकेले देख सगे चाचा उसे जच्चा-बच्चा केंद्र के अंदर खींच ले गया और दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की देर रात एएसपी सुनील कुमार सिंह घटनास्थल पहुंच कर पीड़िता से पूछताछ कर बयान दर्ज किया।
घटना चार दिन पहले की है। लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी मां के साथ घर पर रहती है। पीड़िता की मां का आरोप है कि चार दिन पहले सुबह बेटी गांव के दुकान पर सामान लेने जा रही थी। वह गांव के जच्चा-बच्चा केंद्र के पास पहुंची थी। आरोप है कि चाचा के पास केंद्र की चाबी रहती है। किशोरी को अकेला देख वह उसका हाथ पकड़ अंदर खींच ले गया। जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पहुंचकर पीड़िता ने मां से चाचा की करतूत बताई। मामला परिवार का होने की वजह से परिजन पर्दा डालते रहे। चार दिन बाद पीड़िता की मां ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय पेश किया गया। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें