फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के दावेदार के बेटे पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख के दावेदार के बेटे पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

मुंडेरवा। थाना क्षेत्र के मुरादपुर चौराहे के करीब बनकटी ब्लॉक के प्रमुख के चुनाव प्रचार के लिए निकले दावेदार और उनके साथ के लोगों पर दूसरे दावेदार के समर्थकों ने हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। इस दौरान मारपीट करने का भी आरोप है। प्रमुख पद की महिला दावेदार के पुत्र रामवृक्ष ने मुंडेरवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवमी निवासी रामवृक्ष ने मुंडेरवा पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उनकी माता मेवाती पत्नी हुल्लूर बनकटी ब्लॉक की प्रमुख पद की दावेदार हैं। रामवृक्ष छह जून को अपने समर्थक बबलू सिंह निवासी महादेवा और विश्वनाथ प्रताप सिंह तथा दो अन्य लोगों के साथ दो बजे के करीब मुरादपुर गांव से डेल्हापार जा रहे थे। मुरादपुर चौराहे पर पहले से ही घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने असलहा लहराते हुए उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली दी तथा प्रमुख चुनाव में दावेदारी न करने की बात कही।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का यह भी आरोप है कि इतना सुनने के बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी प्रत्याशियों को चुनाव लड़ने का अधिकार है और वह अपनी माता को चुनाव लड़वाएंगे। यह सुनने के बाद आरोपित नाराज होकर राइफल के बट से गाड़ी का शीशा तोड़ दिए तथा गाड़ी से जबरदस्ती खींच कर उनको और उनके साथ के लोगों को पीट दिया। इससे उन्हें चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन

एसओ मुंडेरवा सत्येंद्र कुंवर ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पाया गया कि जहां घटना हुई है, वह क्षेत्र संतकबीरनगर जिले के महुली थाने में पड़ता है। इसके बाद शिकायतकर्ता महुली थाने में तहरीर देने चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें