बभनान। कस्बे के लक्ष्मीबाई नगर वार्ड में स्थित बीआरसी पर शनिवार को ब्लॉक स्तरीय उन्मुखीकरण संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए कायाकल्प योजना के तहत विद्यालय के बुनियादी ढांचा को विकसित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में ब्लाॅक क्षेत्र के विद्यालयों के अध्यापक सहित ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कायाकल्प योजना के द्वारा प्राथमिक विद्यालय का विकास किया जा रहा है यदि इसमें कहीं भी कमी हो तो अध्यापक ग्राम प्रधान को या उन्हें बताएं ।वे आगे आकर आने वाली समस्याओं का समाधान निकालेंगे। कहा कि वे प्राथमिक विद्यालयों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
बीआरसी पर तैनात शैलेश अग्रहरि द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित कार्यक्रम व योजना के बारे में जानकारी देते हुए डीवीडी के माध्यम से धनराशि भेजने, निपुण भारत मिशन, विद्यालय प्रबंध समिति एवं आपरेशन कायाकल्प के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।