डीएम ने आठ नए धान क्रय केंद्र खोलने की दी अनुमति
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। डीएम आशुतोष निरंजन ने जांच में बंद मिले पांच धान क्रय केंद्रों को काली सूची में डालने का निर्देश दिया। कहा, इसके स्थान पर पीसीएफ के आठ नए धान क्रय केंद्र खोलने की अनुमति प्रदान की गई है।
डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ ने बताया कि डीएम ने बस्ती सदर में संघ जिगिना (सुदाम गंज), क्रय विक्रय धोबहिया, बनकटी में डीसीएफ गुलरिया सिरमा, साऊंघाट में केंद्रीय उपभोक्ता गौरा चौराहा, गन्धरिया गजराज व रानीपुर (जिगिना), बहादुरपुर में संघ कलवारी, दुबौलिया में क्रय विक्रय निशेषरगंज में धान क्रय केंद्र खोले जाने की अनुमति मिली है। जांच में बंद पाए गए बस्ती सदर में बेलवाड़ाडी, सॉऊघाट में नरहरिया, बहादुरपुर में मशानडीह, अगौना, कप्तानगंज में उदयमहुआ, लखनपुर धान क्रय केंद्र ब्लैक लिस्टेड किए गए हैं। उन्होंने सभी धान क्रय केंद्र प्रभारियों, जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि लघु व सीमांत कृषकों को प्राथमिकता के आधार पर धान खरीद कराने का प्रयास किया जाए।