मुंडेरवा। बंद पड़ी मुंडेरवा चीनी मिल को चलवाने के लिए 11 दिसंबर 2002 हुए किसान आंदोलन में शहीद हुए तीन किसानों की स्मृति में बृहस्पतिवार को किसान मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत हिस्सा लेंगे। वह किसानों की समस्याओं को लेकर हुंकार भरेंगे।
शहीद किसान मेले की तैयारी बैठक बुधवार को मुंडेरवा स्थित भाकियू के मंडलीय कार्यालय पर पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान भाकियू के प्रदेश सचिव दीवान चंद्र पटेल ने बताया कि बृहस्पतिवार को शहीद किसानों की प्रतिमा पर माल्यार्पण, आंदोलन में घायलों को सम्मानित करने के बाद कृषि उद्यान पर्यावरण गोष्ठी, वक्ताओं के भाषण होंगे।
इस दौरान सुभाष चंद्र किसान, शोभा राम ठाकुर, महेंद्र कुमार चौधरी, जयराम चौधरी, गौरीशंकर चौधरी, राम फेर चौधरी आदि मौजूद रहे।