फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: ओवर हाईट गन्ने लदे वाहनों के खिलाफ चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। जिले में बुधवार को ओवर हाईट गन्ना लदे वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। फुटहिया, मनौरी सहित विभिन्न स्थानों पर चले अभियान में ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

अभियान के दौरान यातायात प्रभारी अवधेश तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे। टीम ने ओवर हाईट व ओवरलोड वाहनों को रोककर आवश्यक दस्तावेजों की जांच की तथा चालक-परिचालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्हें बताया गया कि ओवर हाइट वाहनों से सड़क सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न होता है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें