फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के नेतृत्व में भाजपा की साख दुनिया में बढ़ी : राजनाथ

Sun, 19 May 2024 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
हरैया में जनसभा को संबो​धित करते केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह।
विज्ञापन
- मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया, तीसरी बार मोदी सरकार के लिए मांगा समर्थन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हर्रैया (बस्ती)।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हर्रैया में कहा कि भाजपा के लिए राष्ट्र धर्म ही सर्वोपरि है। यह सोच प्रत्येक नागरिक की होनी चाहिए। तभी देश खुशहाली और तरक्की की ओर बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया में भारत को नेतृत्वकर्ता के रूप में लाकर खड़ा कर दिया है। आज हर अंतरराष्ट्रीय मसले पर भारत हस्तक्षेप कर रहा है। दुनिया के सभी देश हमारे सुझाव, सलाह और नीति को गंभीरता से ले रहे हैं।
भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में बीआर इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने और सर्जिकल स्ट्राइक के निर्णय लेने में देर नहीं की। यह देश के मजबूती होने का प्रमाण है कि पीओके के नागरिक भारत में शामिल होने के लिए आवाज उठा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मामलों में भी अपना देश पहले से बहुत मजबूत हुआ है। भारत में निर्मित करीब 31 हजार करोड़ के हथियारों का निर्यात दुनिया के कई देशों में हुआ। 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। अर्थव्यवस्था के मामले में देश की साख पूरी दुनिया में मजबूत हुई है। आने वाले कुछ सालों में भारत दुनिया की तीन बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में होगा।यूक्रेन-रूस युद्ध के दौरान वहां फंसे 22 हजार छात्रों की सकुशल स्वदेश वापसी हुई। कहा कि इस चुनाव में सपा का मतलब समाप्त पार्टी साबित होगा। कांग्रेस डायनासोर की तरह लुप्त पार्टी होने की तरफ अग्रसर है। उन्होंने कहा कि मुद्दाविहीन हो चुका विपक्ष आरक्षण समाप्त करने जैसी आधारहीन बात कर रहा है। 1977 में आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या कांग्रेस ने की थी। कई राज्यों में चुनी हुई सरकारों को जबरन बर्खास्त करने का कार्य हुआ। ऐसे लोग अब लोकतंत्र बचाने की बात कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को सशक्त एवं सक्षम राष्ट्र बनाने की मुहिम में एक-एक व्यक्ति का योगदान होना चाहिए। इसके लिए केंद्र में फिर मोदी सरकार लानी होगी। इसलिए सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष मतदान करें। उन्होंने कहा कि सांसद हरीश द्विवेदी क्षेत्र की समस्याओं के साथ ही देश के विभिन्न मुद्दों पर अपनी बात संसद में मजबूती से रखते हैं। इन्हें फिर से सांसद बनाएंगे तो बस्ती का विकास और गति पकड़ेगा।
विज्ञापन

मंच पर नहीं दिखे हर्रैया विधायक
जनसभा में पार्टी के क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह मंच पर नहीं दिखे। जिले में भाजपा के इकलौते विधायक का मौजूद नहीं रहना चर्चा का विषय रहा, जबकि मंच पर अन्य अतिथियों के साथ क्षेत्रीय विधायक की भी कुर्सी लगी थी। इसके अलावा पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, पूर्व विधायक सीए चंद्र प्रकाश शुक्ला भी नहीं मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें