फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सल्टौआ सीएचसी के फार्मासिस्ट का वेतन रोका

Sat, 18 May 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
सल्टौआ। सीएमओ डाॅ. रमाशंकर दुबे ने शुक्रवार को सीएचसी में बैठक कर नियमित टीकाकरण की स्थिति जानी। इसके बाद सीएमओ ने सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां सफाई ठीक न पाए जाने पर फार्मासिस्ट अजय कुमार सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने शून्य से दो वर्ष, दो से पांच वर्ष एवं गर्भवती महिलाओं की लाइन लिस्ट तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि इसी सूची के आधार पर लाभार्थी को दवा, टीकाकरण, अन्य जांच, परिवार नियोजन आदि का लाभ दिया जाता है। उन्होंने लक्ष्य दंपती सूची एवं आभा आईडी बनाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि इस कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके पूर्व उन्होंने दवा वितरण कक्ष, पंजीकरण कक्ष, पैथोलॉजी, एक्स-रे व ड्रेसिंग रूम आदि का निरीक्षण किया।
उन्होंने परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक कराने के लिए सीएचसी प्रभारी डाॅ. मनीष मद्धेशिया को निर्देशित किया। इस दौरान डाॅ. मोहम्मद आफाक अहमद, डाॅ. संतोष कुमार, बीसीपीएम सर्वजीत चौरसिया, फार्मासिस्ट गिरजेश चौधरी, प्रमोद यादव, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें