बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर संचालित गांव चलो अभियान के अंतर्गत शनिवार को जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा ने बनकटी मंडल के मोहनाखोर ग्राम सभा में पहुंचकर लाभार्थियों से संपर्क किया तथा उन्हें माला और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी के पुराने एवं वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सम्मान किया।
अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोहनाखोर में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित सैकड़ों लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी प्रतिक्रियाएं जानी गईं। साथ ही अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए आमजन से अपील की गई कि वे अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही भाजपा सरकार पर अपना विश्वास बनाए रखें। संवाद