केवाड़ी माझा से घोसियापुर माझा तक खेत में लगी आग-संवाद
- फोटो : 1
दुबौलिया। थाना क्षेत्र के सरयू नदी किनारे केवाड़ी माझा में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और घोसियापुर माझा तक फैल गई। आग की लपटों ने खेतों में गेंहू की कटाई के बाद खड़े डंठल को अपनी चपेट में ले लिया, जबकि कुछ गेंहू की फसल भी जलकर नष्ट होने की चर्चा है। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका। मौके पर डायल 112, पुलिस चौकी डेईडीहा एवं उमरिया पुलिस की टीम बचाव कार्य में जुटी हुई है। वहीं बड़ी संख्या में ग्रामीण भी आग बुझाने के प्रयास में लगे हुए हैं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। संवाद