बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से नए साल के स्वागत कार्यक्रम के तहत
सोनूपार चौराहे पर कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें
कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा
के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान
से ही पार्टी का मान बढ़ता है। जब से केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की
सरकार बनी है तब से पीएम मोदी लगातार देश के विकास के लिए जुटे हैं।
कार्यकर्ताओं को उनसे सीख लेकर पार्टी को और मजबूती देने में जुटना होगा।
अध्यक्षता
करते हुए चंद्रशेखर मुन्ना ने कहा की केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम
लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम कार्यकर्ताओं की है। विपक्ष का तो
कार्य ही आलोचना करना है। मीडिया प्रभारी अमृत कुमार वर्मा ने कहा कि पीएम
ने नए साल में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी की सरकारी नौकरियों में इंटरव्यू
समाप्त करने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेज दिया है। यह युवाओं के हित
में है।
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के कोषाध्यक्ष आदित्य
श्रीवास्तव, जगदंबा शुक्ल, शिवाज्ञा मौर्या, राजन पाल, त्रियुगी नारायण
दुबे, राम अवतार, सतई गुप्ता, श्रीराम, हरिशंकर सिंह, शैलेंद्र दुबे, राम
वृक्ष गुप्ता, जगदीश प्रसाद यादव, जय शंकर गुप्त, राजीव दुबे, अंकित दुबे,
राम पाल गिरी, विजय कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।