फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा नेता को मुख्य अतिथि बनाने का विरोध

Mon, 04 Jan 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में पांच जनवरी को छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्य अतिथि बनाने का छात्रसंघ के महामंत्री रुपेश पांडेय आदि ने विरोध किया है।
विज्ञापन


रविवार को कॉलेज के गेट पर बसपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला जलाकर महामंत्री रूपेश पांडेय ने कहा कि बसपा हमेशा छात्रसंघ का विरोध करती रही है। ऐसे में छात्रसंघ उद्घाटन समारोह में बसपा नेता को बुलाने का कोई औचित्य नहीं है।

कहा कि अवकाश के दिन समारोह का आयोजन कर अन्य को झांसे में लाने का कार्य किया गया है। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को भरोसे में नहीं लिया गया। विरोध करने वालों में ऋषभ शुक्ला, सर्वेश शुक्ला, राघवेंद्र प्रताप सिंह, सचिन सिंह, विपिन उपाध्याय सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें