फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाजपा दंगे की राजनीति करती है’

Wed, 22 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
विज्ञापन
सदर विधान सभा क्षेत्र के पचपेडिया मे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजीत सिंह चुनावी जन सभा को संबोधित करते हुए।
विज्ञापन
पचपेड़िया की चुनावी सभा में बुधवार को रालोद अध्यक्ष अजित सिंह ने मोदी समेत सभी विरोधी दलों पर निशाना साधा। कहा कि नसबंदी से कांग्रेस बर्बाद हो गई अब नोटबंदी से भाजपा बर्बाद हो जाएगी। रालोद मुखिया ने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर दंगा कराके नरेंद्र मोदी पीएम बन गए। भाजपा दंगे की राजनीति करती है। बसपा पर हमला करते हुए कहा कि दलित की बेटी को लूटने का अधिकार है टिकट देने के समय जेब भी देखती है। प्रदेश के सीएम ने युवाओं को बेरोजगारी भत्ता नहीं दिया। शिवपाल यादव ने नौकरियों में रेट तयकर रखा था। पढ़े लिखे को नौकरी नहीं मिली। पांच साल में फैक्ट्री नहीं लगीं, चीनी मिले बंद होती जा रही हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों का सच्ची हितैषी बताया। कहा कि मोदी ने कई रैलियों में काला धन वापस लाने की बात कही थी। किसानों को लागत का 50 प्रतिशत मुनाफा दिलाने की बात कही थी। कहा था कि प्रतिवर्ष दो करोड़ रोजगार दिया जाएगा। किसी को रोजगार नहीं मिला। उन्होंने सदर के प्रत्याशी एश्वर्यराज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं प्रत्याशी एश्वर्यराज सिंह ने कहा कि नौकरी छोड़कर राजनीति में इस संकल्प के साथ आया हूं की बस्ती की तस्वीर बदलनी है। इस मौके पर कप्तानगंज के प्रत्याशी शेर सिंह, हर्रेया, सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें