फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का बस्ती में हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय का मंगलवार को बस्ती जनपद में प्रथम आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय आजमगढ़ से टांडा होते हुए बस्ती जनपद की सीमा में दाखिल हुए। कलवारी चौराहे के पास टांडा पुल पर जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में पूर्व सांसद व असम प्रभारी हरीश द्विवेदी, जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
इसके उपरांत टांडा से लेकर शहर तक जगह-जगह स्वागत समारोह आयोजित किए गए। कलवारी चौराहा, नगर बाजार, फुटहिया, कारगिल शहीद स्मारक, मूड़घाट, बड़ेबन, कटरा चुंगी, फुहार चौराहा, कंपनी बाग, गांधीनगर चौकी, रोडवेज तिराहा, दक्षिण दरवाजा और पंकज टाकीज पर कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और पुष्प वर्षा के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें