फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बुनियादी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार नहीं भाजपा

Sat, 14 Dec 2024 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
18 को विधानसभा घेरने लखनऊ जाएंगे कांग्रेसी
विज्ञापन

बस्ती। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काकर उन्माद फैलाना और बहुसंख्यक हिंदू समाज का वोट लेकर सत्ता हासिल करना भाजपा का एजेंडा है। भाजपा सरकार न तो विकास चाहती है और न ही बुनियादी मुद्दों पर बहस के लिए तैयार है। ऐसे में प्रत्येक जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 18 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे।
पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस क जिलाध्यक्ष ने कहा कि बस्ती से सैकड़ों कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचेंगे। कहा कि बेरोजगारी, खेती-किसानी, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, विद्युत निगम के निजीकरण, ध्वस्त कानून व्यवस्था आदि ज्वलंत मुद्दों को लेकर योगी सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए कांग्रेस आंदोलन राह अख्तियार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष नेतृत्व में प्रदेश भर के कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करेंगे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी डाॅ. आलोक रंजन वर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार के एजेंडे में विकास नहीं है। यह सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथ की कठपुतली बन चुकी है। इसका खामियाजा देश की 140 करोड़ जनता भुगत रही है। ऐसे में जनांदोलन ही मुख्य विकल्प है। इससे पूर्व पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। इस मौके पर बृजेश आर्य, मो. रफीक खां, लालजीत पहलवान, नर्वदेश्वर शुक्ल, सुरेंद्र मिश्रा, गिरजेश पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें