फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बनकटी में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

Fri, 30 May 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता और भारतीय सैनिकों के पराक्रम व शौर्य को नमन करते हुए ब्लाक मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित पांडेय ने किया।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर केवल सैन्य कार्रवाई नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और राष्ट्र सम्मान की पुनर्स्थापना का संकल्प है। रविचंद पांडेय ने कहा कि तिरंगा यात्राएं न केवल शहीदों को श्रद्धांजलि हैं, बल्कि पूरे देश को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने का संदेश देती हैं। इस अवसर पर अखिलेश शुक्ला, जनार्दन शुक्ल, राम किशुन चौधरी, राधे रमण, सरिता, रेखा, निशा, संगीता, अनीता, सरोज, मीरा आदि महिलाओं ने भी भाग लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें