नगर बाजार (बस्ती)। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत गोटवा का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर पंचायत भवन के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी ली। ग्रामीणों को मिल रही सुविधाओं के बारे में पूछताछ की। ग्राम प्रधान शिवश्याम चौधरी ग्राम पंचायत सचिव व जिला पंचायत राज अधिकारी से गांव के विकास के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मनरेगा के कार्य से चल रहे कच्चे व पक्के काम का जायजा लिया। सचिव अखिलेश कुमार शुक्ला, एडीओ राज नारायण शुक्ला, मनरेगा एपीओ नेहा, गिरजेश श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, अवनीश चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद