फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपाइयों का सपा के खिलाफ प्रदर्शन, फूंका पुतला

Thu, 01 May 2025 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर पालिका परिसर स्थित आंबेडकर प्रतिमा के समक्ष सपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर की तस्वीर से कथित छेड़छाड़ और उसमें अखिलेश यादव की तस्वीर जोड़ने का पुरजोर विरोध किया गया। भाजपाइयों ने सपा का पुतला भी फूंका।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहा कि बाबा साहब के चेहरे के साथ अपना चेहरा जोड़कर अखिलेश यादव ने न केवल अपना अहंकार सार्वजनिक किया है, बल्कि करोड़ों दलितों के संघर्ष का मजाक भी उड़ाया है। सपा के इस कृत्य से दलित समाज का अपमान हुआ है।
उन्होंने सपा पर दलितों के शोषण और उनके अधिकारों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकाल में डॉ. अंबेडकर के नाम से जुड़े संस्थानों का नाम बदल दिया गया था। आजम खां जैसे नेताओं की बाबा साहब के प्रति अपमानजनक टिप्पणी पर भी अखिलेश यादव ने चुप्पी साध ली थी। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांध रखी थी। कहा गया कि इस मुद्दे पर भाजपाई जिला मुख्यालय से लेकर गांव-गांव विरोध प्रदर्शन करेंगे। संचालन अखंड प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर पूर्व विधायक रवि सोनकर, दयाराम चौधरी, चंद्र शेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, प्रमोद पांडेय, सत्येंद्र सिंह भोलू, भानू प्रकाश मिश्र, अभिषेक कुमार, राकेश श्रीवास्तव, अंकुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें