फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव तक कुशलता के साथ बनाए रखें सक्रियता: बीएल संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
‘चुनाव तक कुशलता के साथ बनाए रखें सक्रियता’
विज्ञापन

बस्ती। पुराना डाकखाना स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को जिला चुनाव संचालन समिति की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने कहा कि चुनाव तक कुशलता के साथ सक्रियता और सतर्कता बनाए रखने की जरूरत है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारयों से चुनावी परिदृश्य का फीडबैक लेने के साथ ही कहा कि गोरखपुर क्षेत्र की भाजपा की टीम ने हर चुनौती को स्वीकार करते हुए पूरे पूर्वांचल में कमल खिलाया है। इसकी पुनरावृत्ति करनी है।
बीएल संतोष ने सबसे पहले बस्ती एवं संतकबीरनगर के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला प्रवासी, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा प्रवासी, विधानसभा विस्तारकों के साथ योजनात्मक बैठक की। बैठक के दूसरे सत्र में विधानसभा चुनाव की दृष्टि से जिम्मेदारी निभा रहे भाजपा के जिला पदाधिकारियों, भाजपा मंडल अध्यक्षों से अब तक की प्रगति और आगे की तैयारी के बारे में जानकारी ली। कहा कि बस्ती जिलाध्यक्ष महेश की टीम की कार्य क्षमता से पूरी तरह वाकिफ हूं। यहां की टीम ऊर्जावान और क्षमतावान है। इसका परिणाम भी 2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में दिखा है और भाजपा का प्रदर्शन बस्ती मंडल में जबरदस्त रहा है। इस टीम को 2022 में और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल भाजपा के लिए उर्वरा क्षेत्र है, लेकिन चुनौती भी बड़ी रहती है। प्रदेश में चुनावी माहौल भाजपा के पक्ष में है। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार के प्रति जनता का विश्वास हासिल है। जनता प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। बस जरूरत है कि भाजपा की टीम चुनाव तक कुशलता के साथ अपनी सक्रियता और सतर्कता बनाए रखे। कहा कि हर पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ पर अपना सक्रिय योगदान दें, क्योंकि विधानसभा चुनाव की असली लड़ाई तो बूथ पर ही लड़नी होती है। उन्होंने हर वर्ग से संपर्क रखने और सबका मत भाजपा के पक्ष में पड़े, इसके लिए सजग और सक्रिय रहने की जरूरत है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल व जिला प्रभारी अशोक सिंह ने विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी और बैठकों की जानकारी दी। राष्ट्रीय मंत्री व गोरखपुर क्षेत्र के संगठन प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा जिला पदाधिकारी मंडल अध्यक्ष बूथ-बूथ जाकर शक्ति केंद्र संयोजक बूथ कमेटी के सभी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे।14 जनवरी को समरसता सहभोज का कार्यक्रम प्रत्येक बूथ पर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेंद्र सिंह, सहकारिता बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी, जिला सदस्यता प्रमुख विनोद शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष प्रत्यूष विक्रम सिंह, वैभव पांडेय, आशा सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, अखंड प्रताप सिंह, विमल पांडेय, अमरनाथ सिंह, गिरीश पांडेय, विमल पांडेय, दिव्या त्रिपाठी, भानु प्रकाश मिश्रा, विमल पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी दिपांशु विक्रम सिंह समेत मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे। इससे पूर्व भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री संगठन बीएल संतोष ने गौरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें