फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश रैली

विज्ञापन
नगर बाजार में भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जनाक्रोश रैली-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
नगर बाजार। लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम गिरने के विरोध में सोमवार को नगर बाजार में भाजपा ने महिला जनाक्रोश रैली निकाली। नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम राना के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने कड़ी धूप के बावजूद मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

अमर शहीद राजा उदय प्रताप नारायण सिंह प्रतिमा स्थल तिराहे पर पहुंच महिलाओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला जला कर आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री मीना पांडेय ने कहा कि विपक्षी दल देश में आम महिलाओं को राजनैतिक भागीदारी देने के खिलाफ हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष शालिनी मिश्रा और शिवानी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को संसद और विधान सभा में लाकर आधी आबादी का सम्मान बढ़ाना चाहते हैं लेकिन विरोधी पार्टियां इसमें अडंगा लगा रही हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम परिसीमन के साथ लागू किया जाना चाहिए अन्यथा देश की महिलाएं सपा कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देंगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य पंचायत परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राना दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, जिला मंत्री प्रदीप निषाद, बहादुरपुर मंडल अध्यक्ष विजय भान सिंह, साधना सिंह, सविता तिवारी, कुमकुम निषाद आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें