फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती : कड़े पहरे में अंतिम दिन 9761 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा

विज्ञापन
होमगार्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करती डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
बस्ती। जिले में उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती परीक्षा आखिरी दिन सोमवार को सख्ती के बीच कुल 17 केंद्रों पर कराई गई। कड़े पहरे में दाेनों पालियों की परीक्षा हुई। आखिरी दिन कुल 2335 अभ्यर्थी अनुपस्थित हो गए। 9761 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। इस दौरान कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी होती रही। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने सुबह की पाली में कुछ केंद्रों का निरीक्षण भी किया, जबकि अधिकारी भ्रमणशील रहे।
विज्ञापन

पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक कराई गई। आठ बजे से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थी आना शुरू हो गए। शहर के एपीएन पीजी कॉलेज, जीआरएस इंटर कॉलेज, केडीसी, केआईसी, बेगम खैर, खैर इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज, महिला महाविद्यालय, आर्य कन्या इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय इंटर कॉलेज, श्रीकृष्ण पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज के अलावा हंसराज लाल इंटर कॉलेज गनेशपुर, किसान इंटर कॉलेज मरहा, कटया, कृषक इंटर कॉलेज बेलाड़ी, शिवमोहर नाथ पांडेय इंटर कॉलेज नगर बाजार, इंदिरा गांधी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा के सामने वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
सुबह की पाली में आवंटित 6048 में 4820 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि 1228 अभ्यर्थी अनुपस्थित हो गए। वहीं द्वितीय पाली की परीक्षा दिन में तीन से पांच बजे तक कराई गई। इसमें 6048 में से 4941 उपस्थित हुए है। जबकि 1107 लोग अनुपस्थित हो गए। परीक्षा खत्म होने के बाद रोडवेज, रेलवे स्टेशन पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखी गई। शहरी क्षेत्र में दिन भर आवागमन का दबाव बढ़ा रहा। डीएम कृत्तिका ज्योत्सना ने आर कन्या व श्रीकृष्ण पांडेय गर्ल्स विद्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें