फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। भाजपा किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष वरुण पांडेय का शुक्रवार को प्रथम आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत का सिलसिला रेलवे स्टेशन से शुरू होकर शहर के कई प्रमुख स्थानों पर जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

वरुण पांडेय ने अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए हर स्तर पर प्रयास करने की बात कही। साथ ही युवाओं, किसानों और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम करने का वादा किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी और क्षेत्रीय अध्यक्ष रामानंद नन्हें सहित कई नेता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें