बस्ती। नई दिल्ली में एआई इंपैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा आयोजन स्थल प्रदर्शन करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करने के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कंपनी बाग चौराहे पर रविवार को कांग्रेस विरोधी नारे लगाए। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर देश को शर्मिंदा करने का काम किया है।
इस दौरान दिग्विजय सिंह राणा, आलोक पाण्डेय, सुधाकर पाण्डेय, राजन गुप्ता, टिल्लू चौरसिया, रमेश तिवारी ,परशुराम, हरिशंकर पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता आदि माैजूद रहे।