फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तिरंगा बाइक रैली को भाजपा जिलाध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 15 Aug 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
दुबौलिया में निकाली गई तिरंगा यात्रा।
विज्ञापन
बस्ती। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बृहस्पतिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बीएसए अनूप कुमार तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यालय स्टाफ और शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। रैली बीएसए कार्यालय से चलकर गांधीनगर, जीआईसी, रोडवेज तिराहा, मालवीय रोड, ब्राह्मण महासभा, रंजीत चौराहा, फवारा चौराहा, कंपनी बाग, तिरंगा चौराहा से होते हुए वापस बीएसए कार्यालय पहुंची जहां पर मिष्ठान वितरण कर रैली का समापन किया गया। रैली में भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिन्द आदि नारे गूंजते रहे। आजादी में प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन करते हुए पूरे उत्साह, उमंग के बीच बाइक रैली पूरी हुई।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने सामरिक, आर्थिक, विदेश नीति और वैज्ञानिक क्षेत्रों में प्रगति की है। सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।
विज्ञापन

बीएसए ने कहा कि तिरंगा बाइक रैली का उद्देश्य देश के उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देना है जिनके त्याग और बलिदान के चलते भारत को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। वीर शहीदों की बहादुरी, वीरता और शौर्य को हम सभी को कभी नहीं भूलना चाहिए। तिरंगा बाइक रैली में मुख्य रूप से डीसी अमित मिश्र, सुनील त्रिपाठी, वरिष्ठ सहायक सन्तोष गुप्त, अमित सोनी, स्वप्निल श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें