कार्यक्रम को संबोधित करते हरिनाथ भाई।
- फोटो : amar ujala
कप्तानगंज। बूथ अध्यक्षों और मतदाता प्रमुखों की जिम्मेदारी है कि एक जनवरी 2019 तक 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले सभी के नाम मतदाता सूची में शामिल करा दिए जाएं। ऐसे लोगों के नाम मतदाता सूची से अनिवार्य रूप से हटाए जाएं जो फर्जी तरीके से मतदाता बन गए हैं, यह काम बूथ स्तर के पदाधिकारी बेहतर ढंग से कर सकते हैं। ये उद्गार क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोरखपुर हरिनाथ ने व्यक्त किए। वह बतौर मुख्य अतिथि मां गायत्री इंटर कॉलेज परिसर में शनिवार को आयोजित बूथ अध्यक्ष और युवा मतदाता प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
पदाधिकारियों को क्रियाशील करने के साथ-साथ मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण पर बल देते हुए कहा कि भाजपा कोई भी चुनाव जीत सकती है, बशर्ते कि बूथ प्रबंधन बेहतर हो। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र में बूथ स्तर के पदाधिकारियों के प्रस्ताव पर तमाम कार्य हुए हैं। सांसद ने सड़क, विद्युत, गैस कनेक्शन, आवास, संपर्क मार्ग, जलमार्ग व रेल विकास कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। विधायक चंद्र प्रकाश शुक्ला ने आगंतुकों के प्रति आभार ज्ञापित किया। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, जिला प्रभारी अशोक सिंह, चतुर्गुन राजभर, विवेकानंद मिश्र, प्रेरक अनिरुद्ध मिश्र, जटाशंकर शुक्ल, भानु प्रकाश मिश्र सहित तमाम लोगों ने संबोधित किया। संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर सुखराम गौड़, सुनील पांडेय, विमल पांडेय, गौरव मणि त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, संतोष शुक्ला, भगवान बक्स सिंह, विनोद चौधरी, ओम प्रकाश ओझा, चौधरी राजेश निराला, सर्वदेव दुबे सहित तमाम लोग मौजूद रहे।