फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिसुही नदी भी ले रही हिलोरे... सड़क तक पहुंचा पानी

Sun, 14 Jul 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं माझा मानपुर के लोग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। गौर क्षेत्र में बिसुही नदी भी हिलोरे ले रही है। नदी का फैलाव तेजी के साथ हो रहा है। वेलवरिया जंगल-माझा मानपुर मार्ग पर सड़क के ऊपर पांच फीट तक पानी बह रहा है। इससे माझा क्षेत्र के लोगों का ब्लॉक व जिले से संपर्क टूटने लगा है। जबकि ग्रामीणों के आवागमन का यहीं एक मार्ग साधन है।
लगातार हो रही बारिश के चलते इस बार बिसुही नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। सड़क पर पानी लगने से लोग जान जोखिम में डालकर जरूरत के सामान लेने हलुवा बाजार, बेलवरिया चौराहा, गौर ब्लाक, बभनान बाजार पहुुंच रहे हैं। कुछ ग्रामीण बभनान व गौर पहुंचने के लिए लगभग 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं।
विज्ञापन

जबकि हलुवा व बभनान पढ़ने वाले बच्चे नाव से रास्ता पार कर रहे हैं। गौर ब्लाक के आखिरी छोर पर स्थित माझा मानपुर गांव की आबादी पांच हजार हैं। यह गांव गोंडा जिले की सीमा व बिसुही नदी के बीच स्थित है। बारिश के बाद से मुख्य मार्ग पर नदी का बहाव तेज हो गया हैं। इससे नागरिकों को दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। माझा मानपुर गांव में 14 पूरवा है। गांव के दक्षिण पश्चिम में लगभग एक हजार बीघे में गन्ना एवं धान की फसल जलमग्न है। ग्रामीण नाव के सहारे आ- जा रहे हैं। इसके बदले नाविक को अनाज दिए जाते हैं।
विज्ञापन

बाहर से आने वाले लोगों को नाव से रास्ता पार करने के लिए 30 से 50 रुपये तक देना पड़ रहा है। राहगीर साइकिल और मोटरसाइकिल से नाव पर लादकर किसी तरह रास्ता पार कर रहे हैं। गांव के अशर्फी यादव, राजेश कुमार वर्मा, गब्बर यादव, राधे श्याम सहित तमाम लोगों का कहना है कि प्रशासन की तरफ से अभी तक नाव की भी व्यवस्था नहीं की गई है। यहां पुल का एप्रोच मार्ग ऊंचा करने के लिए लगातार आवाज उठाई जा रही है। लेकिन, इस जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि नाव नहीं लगाई गई तो खतरा भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें