फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यवसायियों को चाहिए मंदी से उबारने वाली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंदी से उबारने वाली सरकार चाहते हैं व्यवसायी
विज्ञापन

गौर (बस्ती )। तीन मार्च को मतदान के लिए हर वर्ग तैयार हो रहा है। सबके अपने-अपने मुद्दे हैं। हर मतदाता अपने मुद्दों पर तर्क पूर्ण राय रख रहा है। व्यवसायी वर्ग भी इससे अछूता नहीं है। उसे मंदी से उबारने वाली स्थायी सरकार चाहिए, जो पिछले कुछ सालों में हुए व्यावसायिक घाटे और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की दिशा में ठोस कदम उठाए। इन मुद्दों पर व्यवसायी क्या कहते हैं, संवाददाता ने बातचीत कर राय जानने की कोशिश की।
व्यवसायी हितों की रक्षा के लिए देंगे वोट
उद्योग व्यापार संगठन के गौर बाजार अध्यक्ष अजय गुप्ता बताते हैं कि सरकारें व्यापारियों की हमेशा से उपेक्षा करती आ रही हैं। खुलकर कोई जन प्रतिनिधि व्यवसायियों के हितों में बात नहीं करता। इस बार चुनाव में जो व्यवसायी हितों की बात करेगा उसे मतदान दूंगा।
विज्ञापन

व्यवसायियों की सामाजिक सुरक्षा वाली सरकार चाहिए
गौर बाजार के उद्योग व्यापार संगठन महामंत्री नवाब किशन कसौधन बताते हैं कि अर्थ व्यवस्था में सबसे बड़ा रोल व्यवसायी वर्ग का होता है। वह जो कारोबार करता है उसका शत प्रतिशत टैक्स सरकार को चुकाता है। हमारे टैक्स से ही सरकार और प्रदेश चलता है। जो सरकार और उम्मीदवार व्यवसायियों की सामाजिक सुरक्षा की बात करेगा उसे मतदान करुंगा।
मंदी से उबारने वाली सरकार चाहिए
नगर पंचायत बभनान के स्वर्ण व्यवसायी संपूर्णानंद जायसवाल बताते हैं कि लॉकडाउन के बाद मंदी का असर तेज हुआ है। व्यवसाय दिन प्रतिदिन मंदा होता जा रहा है। इससे व्यवसायी वर्ग बहुत परेशान है।मंदी से उबारने वाली सरकार चाहिए।
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए लाएं कल्याणकारी योजनाएं
नगर पंचायत बभनान के मोबाइल व्यवसायी रोमी कमला पुरी बताते हैं कि व्यवसायी वर्ग हर सरकार से उम्मीद करता है कि उसके लिए कल्याणकारी योजनाएं लाएगी। लेकिन, कभी किसी ने व्यापारियों की तरफ ध्यान नहीं दिया। इस बार व्यापारियों के कल्याणकारी योजनाएं लाने वाली सरकार चुनेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें