फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बर्ड फ्लू... बरत रहे सतर्कता, रिपोर्ट का इंतजार

Sun, 08 Jun 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बर्ड फ्लू के मद्देनजर प्रशासन सतर्क है और पूरी सावधानी बरती जा रही है। सभी पोल्ट्री फार्मों पर नजर रखी जा रही है। अब पशुपालन विभाग को जिले से जांच के लिए भेजी गई रिपोर्टों का इंतजार है।
विज्ञापन

गोरखपुर में बर्ड फ्लू का केस मिलने के बाद से ही यहां भी प्रशासन सतर्क है। पशुपालन विभाग ने तीन सौ से अधिक सैंपल एकत्र कर बरेली आइजैक नगर स्थित प्रयोगशाला में भेजा है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि इन सैंपल की जांच रिपोर्ट आने में तकरीबन दस दिन का समय लगता है यदि कोई सैंपल पाॅजिटिव पाया जाता है तो उसकी सूचना सीधे केंद्र सरकार को जाती है और वहां से इसकी सूचना राज्य सरकार को भेजी जाती है जिसके बाद रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि सैंपल के निगेटिव आने पर प्रयोगशाला द्वारा कोई सूचना नहीं दी जाती है।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर में जब से बर्ड फ्लू का केस मिला है तबसे जिले में सतर्कता बरती जा रही है। सभी पोल्ट्री फार्मों पर नजर रखी जा रही है। पोल्ट्री फार्म मालिकों को निर्देशित किया गया है कि यदि उनके पोल्ट्री फार्म पर मुर्गों की कोई संदिग्ध मौत दिखे तो वे तत्काल इसकी सूचना विभाग को दें। उन्होंने कहा कि बर्ड फ्लू से सुरक्षा के सभी उपाय करने के निर्देश पहले ही पोल्ट्री फार्म मालिकों को दिये जा चुके हैं। उनसे कहा गया है कि वे अपने अपने पोल्ट्री फार्मों में निरंतर साफ सफाई करते रहें और किसी भी बाहरी व्यक्ति को अपने पोल्ट्री फार्म के अंदर न जाने दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वैसे गर्मी में बर्ड फ्लू की आशंका कम ही होती है लेकिन उसके बावजूद हर तरह की सतर्कता बरती जा रही है और सैंपल के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें